20 वर्षों से कार्यरत गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग

अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया के नेतृत्व में आगामी 31 मई  को पलवल जिले के गेस्ट टीचर्स एक  कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री व स्थानीय विधायक गौरव गौतम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।​संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय  और माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय  द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय दिया गया है। इस निर्णय के अनुसार, पिछले 20 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे गेस्ट टीचर्स को दो महीने के भीतर नियमित  करने का आदेश जारी किया गया है। इसी ऐतिहासिक आदेश को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम यह मांग पत्र सौंपा जाएगा।इस मुहिम को मजबूत करने के लिए केवल गेस्ट टीचर्स ही नहीं, बल्कि जिले के तमाम बड़े शिक्षक और कर्मचारी संगठन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,​डेमोक्रेटिक टीचर्स एसोसिएशन,रिटायर्ड अध्यापक संघ, पलवल सर्व कर्मचारी संघ सभी संगठन एकजुट होकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम  को ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *