सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बृज 84 कोस परिक्रमा को लेकर किए गए व्यापक प्रबंधों से श्रद्धालु बेहद संतुष्ट और खुश नजर आ रहे हैं। बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुखद बन रही है। जिला पलवल से होकर गुजरने वाले परिक्रमा मार्ग के विभिन्न गांवों में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।बृज 84 कोस परिक्रमा में लगाने आए आए मध्य प्रदेश निवासी कमर और मीरा ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, विश्राम और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सतर्कता और सेवाभाव के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं धार्मिक यात्राओं को और अधिक सफल एवं यादगार बनाती हैं। उत्तर प्रदेश निवासी बलवान सिंह और ओमकेश ने भी सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है तथा चिकित्सा सहायता के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मार्ग में सफाई व्यवस्था बेहतर होने से श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार निगरानी तथा सेवाओं के कारण परिक्रमा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक मजबूत करती हैं।
BB News 24 www.bbnews24.live