मित्तल क्लासेज, पलवल के छात्र केशव नागल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 671 प्राप्त कर संस्थान, अपने माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।होडल निवासी केशव नागल ने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय विद्यालय से प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहे केशव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखा और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।केशव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्तल क्लासेज के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि जेईई की तैयारी के दौरान मित्तल क्लासेज द्वारा उपलब्ध कराया गया स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट सेशन और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुआ। संस्थान में प्रत्येक विषय को कॉन्सेप्ट आधारित तरीके से पढ़ाया जाता है, जिससे कठिन से कठिन टॉपिक भी आसानी से समझ में आ जाते हैं।उन्होंने कहा कि नियमित मॉक टेस्ट देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में भी काफी सुधार हुआ। अनुशासित अध्ययन वातावरण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जेईई जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए केशव ने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक हैं। यदि विद्यार्थी पूरे समर्पण और फोकस के साथ तैयारी करें तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है।इस वर्ष मित्तल क्लासेज के 20 से अधिक छात्र आईआईटी के लिए चयनित हुए हैं। इनमें मनिष्का ने AIR 2869, कुनाल ने 306 (Cat.) प्राप्त की, सूर्यकांत भारद्वाज ने 1542 (सामान्य-ईडब्ल्यूएस), हर्ष भड़ाना ने 3555 (ओबीसी रैंक), चैतन्य अग्रवाल ने 14241, आकांक्षा ने 2119 (सामान्य-ईडब्ल्यूएस), हर्षिता ने 4126 (ओबीसी रैंक), आर्यन सागर ने 5533 (ओबीसी रैंक) प्राप्त की। इसी के साथ कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है।संस्थान के निदेशक गौरव मित्तल ने केशव नागल सहित जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मित्तल क्लासेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
मित्तल क्लासेज पलवल के छात्र केशव नागल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया सफलता का परचम, हासिल की AIR 671

BB News 24 www.bbnews24.live