नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के समग्र विकास एवं आधुनिक नगरीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए लगभग 32,797 स्ट्रीट लाइटों के व्यापक उन्नयन एवं नई प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना को गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज आयोजित एफ एंड सीसी बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में इस परियोजना हेतु 53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।डॉ. यशपाल ने बताया कि इसी परियोजना के अंतर्गत पिछले माह 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है, जिसके माध्यम से नई स्ट्रीट लाइटें एवं आवश्यक तकनीकी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 70 करोड़ रुपये की इस व्यापक योजना के माध्यम से पलवल की प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।परियोजना के अंतर्गत आधुनिक कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम पैनल्स, 1426 ऑक्टागनल पोल, 10,797 ट्यूबुलर पोल, 644 डेकोरेटिव पोल तथा 5 वर्ष का संचालन एवं रखरखाव कार्य शामिल किया गया है, जिससे शहर में दीर्घकालिक, स्मार्ट एवं व्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल सड़क प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराना भी है। नई व्यवस्था के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक आधारित लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी।उन्होंने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात्रिकालीन सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी तथा नागरिकों को सुविधाजनक शहरी जीवन का अनुभव प्राप्त होगा। नगर परिषद पलवल भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शहर के विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित करना है तथा यह परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन हेतु डॉ. यशपाल ने सभी पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर , शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है।
70 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक होगी पलवल नगर परिषद की लाइटिंग व्यवस्था: डॉ. यशपाल

BB News 24 www.bbnews24.live