दिल्ली होटल में हुए हादसे में मारे गए नागरिकों के प्रति प्रकट किया गहरा दुख

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग की चपेट में आने से विदेशी नागरिकों व अग्रवाल समाज के आठ नागरिकों की मृत्यु पर पलवल जिले के नागरिकों ने गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए गहरा दुख प्रगट किया है। जिला व्यापार मंड़ल प्रधान संदीप गोयल, श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान अनिल मोहन मंगला, सरस्वती शिक्षण संस्थान चेयरमेन अतुल मंगला एडवोकेट,अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता, डॉक्टर सुनील गोयल, हथीन व्याार मंड़ल प्रधान नरेश चंद सिंगला, विशाल जैन, बलराम गुप्ता,मनीष जैन, पूनम बंसल,रीना अग्रवाल, शक्ति मंगला, सचिन सिंगला, ईएमआई मेडिक़ल एसोसिएशन प्रधान डॉक्टर सुनील चेची, खांबी गांव पूर्व सरपंच राजेश शर्मा,  अग्रवाल सभा होडल प्रधान अनिल गर्ग, पूर्व प्रधान सुनील मित्तल, अलॉयन्स क्लब प्रधान पवन गोयल, पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, महैन्द्र मंगला, महैन्द्र गर्ग, अनिल कंसल, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, पूर्व प्रधान डॉक्टर राजेश जैन ने दिल्ली होटल में हुए हादसे में विदेशी नागरिकों व हरियाणा अग्रवाल समाज के विवेक अग्रवाल सीए के परिवार के आठ सदस्यों के आग में मारे जाने पर गहरा दुख प्रगट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की भगवान से प्रार्थना की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *