हसनपुर के सरकारी अस्प्ताल का निर्माण कार्य साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहंीं हो पाने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हसनपुर के सरकारी अस्प्ताल की बिल्डिंग के कंड़म हो जाने पर इस ईमारत को ढ़हा करके इसका ठेका पीडब्लूडी विभाग द्वारा सराकरी एजेंसी को दे दिया गया था। इस ईमारत के निर्माण का कार्य 10 जनवरी 2022 को आरम्भ कर दिया गया था तथा इस निर्माण कार्य को दो साल में पूरा करना था। लेकिन इस ईमारत के निर्माण कार्य के धीमी गति से चलने के कारण निर्धारित समय पर यह पूरा नहंीं हेा पाया था तथा इसको बड़ा कर अब दिसम्बर 2026 तक कर दिया गया है। लेकिन जिस प्रकार से इसका निर्माण कार्य चल रहा है उससे एसा लगता नहंीं है कि यह निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूरा हो पाएगा। हसनपुर के समाजसेवी रम्बो हलवाई,राजेन्द्र गुप्ता, अनिल गोयल, पूर्व सरपंच राजकुमार गुप्ता कहना है कि हसनपुर के सरकारी अस्पताल की बिल्डि़ंग के निर्माण कार्य के धीमी गति से चलने के कारण इसके पूरा नहीं होने से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा इस कारण उनको प्राईवेट अस्पतालों के ड़ाक्टरों के हाथों लूटने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द इस अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येन्द्र वशिष्ठ का कहना है कि अगामी दिसम्बर माह तक इसके निर्माण कार्य की गाईड़ लाईन निधारित की गई है तथा उम्मीद है कि समय पर इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका लाभ मरीजों को मिल पाएगा।
BB News 24 www.bbnews24.live