पलल में तेज तूफ ान के साथ हुई बरसात से गर्मी से मिली राहत

आज दोपहर को अचानक पलवल में आए तेज गति के तूफ ान व बारिश के कारण अनेकों पेड़ों के गिर जाने तथा बिजली के टावर व ट्रांसफ ार्मरों के गिर जाने के कारण पलवल की बिजली पूरी तरह से बंद हो जाने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वीरवार दोपहर को अचानक काले बादल आ गए तथा देखते ही देखते उन्होंने पूरे पलवल क्षेत्र पर अपना कब्जा कर लेने के कारण दोपहरी में ही अंधेरा छा गया तथा अचानक तेज गति से तूफ ान  के साथ ही बरसात आरम्भ हो गई। यह तूफ ान 90 किलोमीटर की तेज रफ तार से आया तथा धौलागढ़ व अन्य स्थानों पर पेड़ों के इस तूफ ान की चपेट में आ जाने पर वह गिर गए। इस तूफ ान की चपेट में आ जाने से मेगपूर का 220 किलोवाट का टावर गिर जाने से इसके अंतर्गत पडऩे वाले पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई तथा नागरिक इससे बचने के लिए अपनी दुकानों तथा घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस तूफ ान के कारण पलवल की कई दुकानदारों के छप्पर भी उड़ गए तथा उनको भारी नुकसान हुआ। तूफ ान की चपेट में आ जाने के कारण पलवल शहर के कई ट्रांसफ ार्मर भी जमीन पर गिर पड़े तथा  वाहन चालक भी वाहनों को रोक कर खड़ हो गए। देखते ही देखते सडक़ें पूरी तरह से सुनसान हो गईं तथा नागरिक सुरक्षित स्थानों पर जा कर खड़े हो गए। इस बरसात के कारण जहंा कई दिनों से पड़ रही गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है, वहीं इस तूफ ान के कारण पेड़ों के टूटने, बिजली की तारों के टूटने, ट्रांसफ ार्मरों के  गिर जाने तथा मेगपूर में टावर के गिर जाने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली बेार्ड एससी रंजन राव का कहना है कि इस तूफ ान के कारण बिजली विभाग को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा इसके कारण टावर के गिर जाने, बिजली के ट्रांसफ ार्मरों तथा बिजली की तारों को ठीक करके जल्द ही बंद पड़ी हुई बिजली को आरम्भ कराया जाएगा।

Check Also

मित्तल क्लासेज पलवल के छात्र केशव नागल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया सफलता का परचम, हासिल की AIR 671

मित्तल क्लासेज, पलवल के छात्र केशव नागल ने जेईई एडवांस्ड   2026 में शानदार प्रदर्शन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *