आगरा चौक पर लगे श्री कृष्ण की प्रतिमा के पीछे स्थित शराब का ठेका बना मुद्दा

पलवल के आगरा चौक पर एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से लगाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा के पीछे खुला हुआ शराब के ठेके को हटाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पलवल के आगरा चौक पर हरियाणा सरकार के द्वारा एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से गीता का ज्ञान प्रदान करते हुए भगवान कृष्ण व अर्जुन की प्रतिमा के साथ ही शंख भी लगाया गया है। इसी के पीछे ही एक शराब का ठेका खुला हुआ है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, जिला उपायुक्त तथा नगर परिषद अध्यक्ष डॉक्टर यशपाल के द्वारा किए गए इस प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में भी नागरिकों के द्वारा इस शराब के ठेके को हटाने का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं के द्वारा इस शराब के ठेके को हटाने को लेकर के कुछ भी नहीं कहा गया था। अब यह मुद्दा गरमाता जा रहा है ।सरकार के द्वारा मंदिरों के आसपास किसी भी शराब के ठेकों को खोलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हुई है, लेकिन पलवल के आगरा चौक पर स्थित भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के ठीक पीछे ही खुला यह शराब का ठेका सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाता हुआ नजर आ रहा है। पलवल की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा जिला प्रशासन से इस शराब के ठेके को तुरंत बंद कराने की मांग की गई है। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्था के प्रति भगवान कृष्ण की इस प्रतिमा के ठीक पीछे ही स्थित यह शराब का ठेका नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। जिला प्रशासन को तुरंत ही इस शराब के ठेके को यहां से हटा करके किसी दूसरी जगह खुलवाना चाहिए, ताकि इसके कारण नागरिकों की आहत हो रही भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *