जिला कांग्रेस पलवल ने बृज चौरासी कोस परिक्रमा में किया भंडारे का आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के संयोजन में  बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए विशाल भोजन प्रसाद वितरण भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्यरूप से मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सासंद बृजेन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री करण दलाल ने अपने  संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। भारतीय संस्कृति में सेवा, सहयोग और मानवता सर्वोपरि हैं, और कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी रही है और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में जनसेवा को अपना दायित्व मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा समाज को जोडऩे और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। एसआईआर के नाम पर विपक्ष की वोटों को काटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि बृज चौरासी कोस परिक्रमा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी महान पर्व है। यह यात्रा धर्म और सेवा का मार्ग समाज को जोडऩे का कार्य करती है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और कांग्रेस परिवार भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढक़र भागीदारी निभाता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया जनता जमीनी स्तर पर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी।इस अवसर पर देवेश पुत्र उदयभान, सतीश सरपंच लिखी,महिपाल बंधु, राजेंद्र खोकियाका, सोनू चेयरमैन, सविता, कुंडू,होराम कसाना,अशोक मुनीरगढी, कुलदीप बैंसला, राहित खान,राहुल बांसा, आदि  मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय संयोजक विनोद जैन का पलवल अगमन पर हुआ स्वागत

अग्रोहा धाम वैश्य समाज युवा इकाई के राष्ट्रीय संयोजक व व्यापार मण्डल गोहाना के प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *