श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 16 जून को होगा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि योग को जन-जन तक और घर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग कृतसंकल्प हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ घोषित की गई है। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा ‘योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा’ थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिलाभर में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जनसहभागिता के साथ योग पर आधारित अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मंगलवार 16 जून को जिला पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय व जिला आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय व जिला आयुष विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को योगा के साथ-साथ प्राकृतिक खेती, मिलेटस, पोषक आहार, पोषण आदि बारे भी जागरूक किया जाए।उपायुक्त ने कहा कि जिला पलवल में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं ताकि जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाया जा सके। बैठक में एसवीएसयू रजिस्ट्रार सुमन वशिष्ठ, सुचित्रा वशिष्ठ, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. हमीदुल्लाह, एएमओ डा. इरफान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रीय संयोजक विनोद जैन का पलवल अगमन पर हुआ स्वागत

अग्रोहा धाम वैश्य समाज युवा इकाई के राष्ट्रीय संयोजक व व्यापार मण्डल गोहाना के प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *