लखनऊ के कोचिंग सेंटर की तरह पलवल में चल रहे कोचिंग सेंटरों में हो सकता है कोई भयानक हादसा घटित

लखनऊ के अलीगंज में स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग के हादसे में 15 नौनिहालों के काल के गाल में समा जाने से भी पलवल में कोई सबक नहंीं लिया गया है। नागरिकों ने प्रशासन से इन पर सुरक्षा की मांग की है। पलवल में अनेकों स्थानों पर बेसमेंट व ऊपर की मंजिलों पर कोचिंग सेंटरों को चलाने का कार्य किया जा रहा है। पलवल में चल रहे इन कोचिंग सेंटरों के संचालकों के द्वारा अपनी क्लासों के एक बैच के दौरान बीस से तीस विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती है। इनमें से कई कोचिंग सेंटरों के द्वारा इनको चलाने के लिए लागू किए गए सुरक्षा के मानकों की अवेहलना की जा रही है। इन कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थियों के  आने जाने के लिए कोई दूसरा मार्ग नहीं है तथा कई कोचिंग सेंटरों को पूरी तरह से कबर्ड किया गया है व इनमें केवल निकलने के लिए पर्याप्त रास्त नहीं होने तथा आग बुझाने के लिए कोई अगिनशमन संयत्र भी नहीं लगे होने तथा जो लगाए गए हैं उनमें से अधिकतर की तारीख रिजेक्ट हो चुकी है। जिस कारण से किसी कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के घटित होने के  कारण पलवल के अभिभावकों के नौनिहालों की जान को भी खतरा हो सकता है। अभिभावकों के द्वारा भी इन कोचिंग सेंटरों पर भारी भरकम फ ीस अदा करके अपने मासूम बच्चों को नीट आदी की तैयारी कराने के लिए भेजा जाता है। लेकिन अभिभावकों के द्वारा अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए इन कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा के मानकों की जांच  नहीं की जाती है। जिस कारण से कई सेंटरों पर इनके नहीं होने के कारण लखनऊ की तरह ही आगजनी की कोई घटना के घटित होने पर पलवल में भी नौनिहालों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से पलवल में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा के मानकों की जांच करने की  मांग करते हुए इन मानकों को पूरा नहीं करने वाले कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पलवल में भी इस प्रकार की किसी घटना की पुर्नावृति नहंीं हो सके तथा नौनिहालों की भी सुरक्षा हो सके।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *