पलवल में इनेलो का बड़ा फैसला, जिला प्रवक्ता महावीर चौहान निलंबित

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पलवल जिले में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला प्रवक्ता महावीर चौहान को निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महावीर चौहान पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप हैं।यह निलंबन आदेश पार्टी के कार्यालय सचिव नच्छत्तर सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पलवल में इनेलो की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

Check Also

पलवल में राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ

पलवल में राष्ट्रीय सेवा योजना  के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *