जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, पलवल की एनएसएस इकाई द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धौलागढ़, पलवल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना था। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा का संदेश दिया।शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ एनएसएस थीम सॉन्ग के साथ हुआ। इसके पश्चात एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। एसोसिएट एनएसएस अधिकारी परवीन कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धौलागढ़ के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई की, कंद-मूल प्रजाति के पौधों का रोपण किया तथा विद्यालय के लॉन के रखरखाव में सहयोग दिया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने परेड एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया।प्रातःकालीन सत्र के समापन पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धौलागढ़ से लोटस इंटरनेशनल स्कूल, ओमैक्स तक एक लघु मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।द्वितीय सत्र में ओमैक्स सिटी फेज़-2 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) एवं सुरक्षा अभियान टीम के सहयोग से लोटस इंटरनेशनल स्कूल, ओमैक्स के परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों की छह टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने पोस्टरों का प्रस्तुतिकरण करते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित आवागमन के महत्व को रेखांकित किया। प्रतियोगिता में टीम गार्गी ने प्रथम तथा टीम चाणक्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा समाज को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कमरा को भी बधाई दी।इसके पश्चात समाजसेवी परवीन चौहान के मार्गदर्शन में ओमैक्स सिटी स्थित राम मंदिर के सामने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवकों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से वहाँ उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, पलवल की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

BB News 24 www.bbnews24.live