10 दिवसीय एनसीसी शिविर हेतु कैडेट्स हुए रवाना

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 23 जून से 2 जुलाई  तक आश्रम हरी मंदिर, पटौदी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कुमार कौशिक के निर्देशन में किया जा रहा है।राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल के 26 एनसीसी कैडेट्स इस शिविर में भाग ले रहे हैं। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रभुदयाल हंस के नेतृत्व में कैडेट्स का दल शिविर के लिए रवाना हुआ। शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास, अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण, सामुदायिक सेवा तथा राष्ट्रभक्ति से संबंधित विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।कैडेट्स के प्रस्थान अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान बाबूराम सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एनसीसी शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के कैडेट्स शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
एनसीसी अधिकारी प्रभुदयाल हंस ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व कौशल तथा राष्ट्रीय चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कैडेट्स शिविर से बहुमूल्य अनुभव प्राप्त कर लौटेंगे। इस अवसर पर अमन, देव, लक्ष्य, गणेश, दीक्षा, रीबू, सिद्धांत, बलराम आदि उपस्थित रहे।

Check Also

कुशल अभियंता ही देश के विकास रथ के पहिया

उपमंड़ल होडल के अंतर्गत पडऩे वाले औरंगाबाद के समीप स्थित एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *