कुशल अभियंता ही देश के विकास रथ के पहिया

उपमंड़ल होडल के अंतर्गत पडऩे वाले औरंगाबाद के समीप स्थित एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई प्रेस वार्ता में न्यू ऐज बीटेक के संचालन और उसमें आए बदलाव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए डिजिटल तकनीक के दौर में आई चुनौतियों और अवसर पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्षता सनस्टोन समूह के क्षेत्रीय निदेशक नीलकंठन मणिकांतन नंबूदिरी ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के आगमन से समाज में आए बदलाव के साथ-साथ देश के विकास में भी एक तरक्की हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को दी जाने वाली अनेक प्रकार की स्कॉलरशिप के बारे में भी बताया। कॉलेज द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक स्कॉलरशिप के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को एक दिन में कम से कम दस घंटे की पढ़ाई आवश्यक रूप से करनी चाहिए इसके साथ ही व्यवहारिक कुशलता पर भी विद्यार्थियों को ध्यान देना चाहिए। कौशल के बल पर कोई भी विकास गाथा लिख सकते हैं।कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर ने सभी का धन्यवाद किया। सनस्टोन समूह के सह संस्थापक अंकुर जैन ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली अनेक वित्तीय सहायता और रोजगार के बारे में बताया। कार्यकारी निदेशक लवीन गिदवानी ने आगामी रणनीति के बारे में बताया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *