एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन ने 64. 87 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में  एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन स्टाफ ने नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से करीब 65 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नूंह के लफुरी के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने ने बताया कि  23 जून  को ए.एस.आई. ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन की टीम आली ब्राह्मण मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लफुरी,नूंह का रहने वाला राहुल बाइक पर स्मैक लेकर आली ब्राह्मण की तरफ सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत लफुरी रोड पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के करीब 10 मिनट बाद एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, तो आरोपित खेतों की तरफ भागने लगा। लेकिन, पुलिस टीम ने आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की  जेब से एक सफेद पालीथिन बरामद हुई, जिसमें 64 ग्राम 87 मिलीग्राम स्मैक पाया गया। स्मैक तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

10 दिवसीय एनसीसी शिविर हेतु कैडेट्स हुए रवाना

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 23 जून से 2 जुलाई  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *