बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बनाया पेपर लीक का गढ़- हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा पेपर लीक का गढ़ बन चुका है। हरियाणा ही नहीं केंद्र में भी बीजेपी ने पेपर लीक मॉडल को लागू कर दिया है। आज NEET पेपर लीक को लेकर पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है और तमाम अभ्यार्थी आंदोलनरत हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।हुड्डा यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करी है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद थे।भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनौली गांव में कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई श्री राम शरण तेवतिया के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। हुड्डा ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की इमरजेंसी पर आई टिप्पणी को गैरजरूरी बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल से अगर बीजेपी को इतनी ही दिक्कत थी तो उनके साथ गठबंधन करके सरकार क्यों बनाई?जहां तक इंदिरा गांधी की बात है तो वह पूरी दुनिया की सर्वमान्य नेता थीं। जो लोग इस दुनिया से जा चुके हैं, उनके बारे में टीका-टिप्पणी करना निंदनीय है।कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि आज आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। फायरिंग और फिरौती रूटीन की वारदातें हो गई हैं। बीजेपी सरकार ने कानून व्यवस्था का दिवाला पीट के रख दिया है।हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस SIR को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। हमारी कोशिश है कि कोई भी सही वोट काटने ना पाए और कोई भी फर्जी वोट बनने ना पाए।

Check Also

किसानों की मांग को लेकर के ज्ञापन सौंपा

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *