अवैध देशी कट्टा और 2 कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार  एवीटी स्टाफ हथीन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अवैध देशी कट्टा और 2 कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अजय राज निवासी गाँव भविगढ़, थाना बडला, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)  के रूप में हुई है।एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद के अनुसार दिनांक 1 जुलाई को स्टाफ के सब-इंस्पेक्टर हकमुद्दीन, टीम के साथ अपराध रोकथाम तथा गश्त के संबंध में बस अड्डा ग्राम मलोखड़ा पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अजय राज निवासी गाँव भविगढ़, थाना बडला, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) अपने पास अवैध देशी कट्टा लेकर हथीन बाईपास गहलब मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी अजय राज को मुस्तैदी से काबू कर लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लिए जाने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सका।बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *