नगर परिषद पलवल की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक चेयरमैन डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 8.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में सड़क, नालियों, सार्वजनिक अधोसंरचना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। स्वीकृत प्रमुख कार्यों में वार्ड नंबर 11 के रामनगर एवं भाटिया कॉलोनी में लगभग 3.50 करोड़ रुपये, वार्ड नंबर 12 की जवाहर नगर कैम्प कॉलोनी में लगभग 2.57 करोड़ रुपये तथा वार्ड नंबर 20 स्थित तुहीराम कॉलोनी, बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम द्वार के निर्माण हेतु 1.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अतिरिक्त सोहना रोड स्थित कॉलोनी आईडी-295, हरपथ 2.0 सहित अन्य जनहित एवं आधारभूत विकास कार्यों को भी समिति द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।बैठक के उपरांत चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारना है। प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से विकास पहुंचाना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।डॉ. यशपाल ने बताया कि नगर परिषद पलवल शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वार का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन द्वार, पंचवटी पचोवन धाम द्वार, महाराणा संग्राम सिंह प्रथम (महाराणा सांगा) द्वार तथा भगवान परशुराम द्वार के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जारी है और प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में नगर परिषद द्वारा 22 कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जा चुका है, जबकि सोहना रोड स्थित कॉलोनी आईडी-295 उनके कार्यकाल में विकसित होने वाली 23वीं कॉलोनी होगी। इस कॉलोनी के विकास कार्यों के लिए भी शीघ्र टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।डॉ. यशपाल ने कहा कि पलवल को एक आधुनिक, स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर बनाने के लिए नगर परिषद निरंतर कार्य कर रही है। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, कॉलोनियों का समग्र विकास, भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से पलवल को प्रदेश के अग्रणी शहरों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और पारदर्शी प्रशासन के बल पर पलवल विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा नगर परिषद भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को इसी गति से आगे बढ़ाती रहेगी।
पलवल के समग्र विकास को मिली नई गति: चेयरमैन डॉ. यशपाल

BB News 24 www.bbnews24.live