हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने पलवल शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड के निकट भगवान परशुराम द्वार के निर्माण के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को स्वीकृति मिलने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने इसे जनहित, सांस्कृतिक संरक्षण और शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।खेल राज्य मंत्री गौरव ने कहा कि यह परियोजना केवल एक प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं है, बल्कि सरकार की पलवल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक पहल है। भगवान श्री परशुराम द्वार शहर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के निकट बनने वाला यह भव्य द्वार शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करेगा और पलवल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत करेगा। इससे शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक शहर और कस्बे में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी सोच के अनुरूप पलवल में भी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के उन्नयन, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। भगवान परशुराम द्वार भी इन्हीं विकास कार्यों की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा।राज्य मंत्री गौरव गौतम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़ी सभी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा कार्य को पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह द्वार केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और जनआस्था का प्रतीक बनेगा। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व की भावना और अधिक मजबूत होगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य पलवल को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए शहर की आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और पलवल निवेश, पर्यटन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक आकर्षक शहर के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला भगवान श्री परशुराम द्वार शहर के प्रवेश मार्ग की भव्यता बढ़ाने के साथ-साथ पलवल की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। यह परियोजना आने वाले वर्षों में शहर की पहचान का प्रमुख प्रतीक बनेगी और विकास तथा सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

BB News 24 www.bbnews24.live