पलवल शहर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव के पानी के निकासी नहीं होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलवल के कमेटी चौक से लेकर के सेक्टर दो हुड्डा चौक तक बरसात के बंद होने के घंटे बाद भी बरसाती पानी खड़ा हुआ है। इस बरसाती पानी में से निकलने में दो पहिया वाहन चालकों व कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मार्ग पर पानी भरा होने के कारण पैदल निकलने वाले नागरिकों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो चुका है। यह मार्ग खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व पूर्व विधायक दीपक मंगला के निवास पर जाने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर स्थित दुकानदारों के सामने ग्राहकों के नहीं आने के कारण अपनी दुकानों को बंद करने की नौबत तक भी आ चुकी है। पलवल में पानी निकासी के इससे संबंधित नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व एनएचआई के अधिकारियों के द्वारा मानसून की बरसात के पानी निकासी के प्रबंधों का दावा किया गया था। नगर परिषद पलवल के द्वारा 28 लाख रुपए की राशि नालों व नालियों की सफाई करने के लिए खर्च की गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी पलवल शहर वासियों को मानसून की बारिश में पानी की उचित निकासी नहीं हो पाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलवल जिला उपायुक्त के द्वारा नगर परिषद व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पलवल शहर का दौरा करके मानसून के पानी निकासी के प्रबंध करने के आदेश प्रदान किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद भी पलवल के नागरिकों को कमेटी चौक से सेक्टर 2 तक पानी भरा होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पलवल में नागरिकों को बरसाती पानी की निकासी की समस्या के समाधान का नेताओं व अधिकारियों के द्वारा दावा किया गया था, लेकिन उनके यह दावे पूरी तरह से फेल होते नजर आ रहे हैं और नागरिकों को मेन मार्ग पर पानी खड़े होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष डॉक्टर यशपाल का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन के द्वारा 28 लाख रुपए की राशि खर्च करके नगर परिषद के अंतर्गत पढ़ने वाले नालों तथा नालियों की सफाई कराई गई थी, लेकिन अन्य विभागों के अधिकारियों के द्वारा सफाई नहीं करने की से आज पलवल वासियों को इस पानी के मेन मार्ग पर जमा हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अन्य विभागों के अधिकारी सजग होकर नालों की सफाई कर देते तो आज पलवल वासियों को इस पानी की निकासी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
BB News 24 www.bbnews24.live