पलवल में पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी

पलवल शहर में कई मोहल्लों में वाटर सप्लाई के पानी के नहीं आने के कारण नागरिकों खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलवल के आर्य नगर व खैर मोहल्ले में पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं आ रही है। जिस कारण से महिलाओं को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य नगर निवासियों प्रिंस गर्ग, राजेश जैन, दीपक मंगला, दीपा गर्ग व खैर मोहल्ला निवासी डॉक्टर सतीश सिंगला, अरुण देव, नीरज शर्मा, पूजा सिंगला ,प्रवीण गोयल ने बताया कि लगातार कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं आने के कारण उनको पानी खरीद करके पीने को मजबूर होना पड़ रहा है जिस कारण से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है की अनेकों बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बाद भी उनके यहां पर नियमित रूप से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आ पा रही है। जिस कारण से उनको यह परेशानी भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा अगर उनके पीने के पानी की सप्लाई को नियमित रूप से नहीं दिया गया तो वह इसको लेकर के पलवल जिला उपायुक्त से मिल कर समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *