पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी, ओमप्रकाश नरवाल जिला पुलिस कार्यालय पलवल पहुंचे। उनके आगमन पर एसपी नीतीश अग्रवाल द्वारा आईजी का स्वागत किया गया। तदोपरांत भव्य सलामी गार्द द्वारा आईजी को जनरल सलामी दी गई। जिला पुलिस कार्यालय पलवल के मुख्य सभागार में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले की कानून एवं व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के साथ-साथ जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले एसपी नीतीश अग्रवाल ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के संबंध में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी पुलिस महानिरीक्षक को प्रदान की।आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने सख्त लहजे में कहा कि हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए। किसी भी संदिग्ध मामले में थाना व चौकी प्रभारी तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करें।पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावी गश्त और मुस्तैद नाकेबंदी से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। नाके के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जाए और गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लंबे समय से लंबित (पेंडिंग) मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आईजी ने निर्देश दिए कि अधिकारी देरी के कारणों को जानकर आवश्यक कार्रवाई करें और इन मामलों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। जिले के मोस्ट वांटेड, इनामी अपराधियों, बेल जंपर और उदघोषित अपराधियों (PO) को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अवैध हथियार, मादक पदार्थों (नशीले पदार्थों) और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और मजबूत किया जाए।
साउथ रेंज आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने पलवल में की अपराध समीक्षा बैठक

BB News 24 www.bbnews24.live