हजारों नम आंखों ने दी कारगिल शहीद राजवीर सिंह को श्रद्धांजलि

कारगिल शहीद लांस नायक राजवीर सिंह का शहीदी  दिवस समारोह गांव गढ़ी पट्टी होडल स्थित उनके स्मारक पर  मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन- यज्ञ के साथ हुई, तत्पश्चात शहीद की विशाल प्रतिमा का अनावरण हुआ।
इस अवसर पर  नरदेव बैनीवाल तथा उनकी टीम के द्वारा शहीद के जीवन दर्शन पर आधारित लोकगीत और रागनियों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर शहीद राजबीर सिंह के भाई लाालसिंह व प्रताप सिंह ने सभी का कार्यक्रम में भाग लेने पर स्वागत किया। शहीद राजबीर सिंह ने करगिल युद्व में पाकिस्तानियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत थी। उनके  शहीदी दिवस पर प्रत्येक साल 12 जुलाई को उनके गढ़ी स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीषा वीरू सौरोत, कपड़ा यूनियन प्रधान रमेश चंद गर्ग, धर्मपाल, व्यापार मंडल प्रधान श्याम सुंदर मंगला,एलासयंस क्लब सचिव बलराम बंसल, पूर्व सरपंच मास्टर मनोहर लाल, हरि सिंह सौरोत, बृज भूषण  आदि द्वारा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *