शहीद राजबीर सिंह के कार्यक्रम में राजनेताओं व अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश

गढी पटटी होडल में कारगिल शaहीद  लांस नायब राजबीर सिंह के शहीदी दिवस पर किसी भी पार्टी के राजनेता व अधिकारियों के नहंीं आने पर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त था। शहीदी कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा राजनेताओं व अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में आने की मंजूरी प्रदान करने के बाद निमंत्रण पत्र में अनेकों राजनेताओं व अधिकारियों के  नाम छपवाए गए थे। लेकिन कार्यक्रम में किसी भी पार्टी के नेता व प्रशासनिक अधिकारी के नहंीं आने के कारण ग्रामीणों व आयोजकों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना था कि यह दुर्भागय की बात है कि शहीद के कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने तक का समय इन राजनेताओं व अधिकारियों के  पास नहंीं है। जब इनको कार्यक्रम में नहंी आना था की उनको आने की मंजूरी प्रदान नहंीं करनी चाहिए थी।ग्रामीणों का कहना था कि भाजपा पार्टी शहीदों व देशभक्तों का पूरा मान सम्मान प्रदान करने का दावा करती है, वहीं भाजपा के नेताओं ने शहीद राजबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने तक का समय नहीं निकाला था।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *