अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को दबोचा , देशी कट्टा बरामद

 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चांदहट पुलिस के अंतर्गत चौकी अलावलपुर ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।थाना चांदहट अंतर्गत चौकी अलावलपुर प्रभारी उप निरीक्षक शीशराम के अनुसार  को अलावलपुर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि रोहित पुत्र सतबीर  गाँव अलावलपुर ने घर पर अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए  कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गाँव अलावलपुर में मौके पर पहुँची। वहाँ तलाशी के दौरान आरोपी के घर की रसोई के स्लैब के ऊपर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के दौरान आरोपी रोहित पुत्र सतबीर, निवासी अलावलपुर, थाना चांदहट, जिला पलवल, वैध लाइसेंस या परमिट पेश ना कर सका। पुलिस ने अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित के खिलाफ थाना चांदहट में मुकदमा  दर्ज कर अवैध हथियार के स्त्रोत बारे गहन पूछताछ जारी है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *