सफाई अभियान के तहत ऐतिहासिक “वन टाइम क्लीनिंग ड्राइव” सफलतापूर्वक पूर्ण

ओमैक्स सिटी में पिछले दो महीनों से निरंतर चल रहे सफाई अभियान के अंतर्गत वन टाइम क्लीनिंग ड्राइव का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 50 खाली प्लॉटों की सफाई कराकर वर्षों से जमा कचरे को हटाया गया।युवा समाजसेवी एवं सफाई अभियान के संयोजक श्री प्रवीण चौहान ने बताया कि यह अभियान ओमैक्स सिटी तथा पलवल शहर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्वैच्छिक सफाई अभियान है, जिसे स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी ओमैक्स निवासियों के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने आगे बताया कि अब अभियान का अगला चरण शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन खाली प्लॉटों की सफाई कराई गई है, उनमें भविष्य में दोबारा कचरा न डाला जाए। इसके लिए जन-जागरूकता, निगरानी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर वार्ड के पार्षद देवदत्त शर्मा ने भी सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया और अभियान की सराहना की।रविवार को आयोजित इस अभियान में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुलदीप सोरोत, धर्मलाल , नेतरपाल रावत, अमर देशवाल, प्रदीप एवं राजेश ने अपनी-अपनी टीमों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके अतिरिक्त कृष्ण कुमार, नरेश, पालीवाल , अनिल गर्ग, कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र, यज्ञदेव, गोपाल कुंडू, अशोक भड़ाना, लांबा  एवं परवीन सोरोत सहित अनेक स्थानीय निवासियों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Check Also

फर्जी एम्बुलेंस में लाल-नीली बत्ती लगाकर शराब की तस्करी का भंडाफोड़

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पलवल पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *