22 जुलाई दसवीं पुण्यतिथी पर विशेष: 22जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

 

 

होडल के समाजसेवी स्वर्गीय ईश्वर चंद बंसल की दसबीं पुण्यतिथी पर होडल की जैन धर्मशाला में 22 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी अलांयस क्लब होडल डायरेक्टर सुनील मित्तल व प्रधान पवन गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि होडल के अग्रवाल मरौलिया परिवार में जन्मे समाजसेवी ईश्वर चंद बंसल ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा के कार्य में लगा दिया गया था। उन्होंने अपने जीवन में होडल में किसी भी बिरादरी के नर नारी की मृत्यु होने पर उसकी अंतिम यात्रा के लिए नि:शुल्क अर्थी(काठी) बनाने का कार्य संभाला हुआ था। किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर उनको सूचना देने पर तुरन्त ही उस परिवार में पहुंच कर परिवार को ढ़ाढस बंधाने के अलावा अर्थी बनाने से ले कर उसके अंतिम संस्कार तक के सभी कार्यों को विधिवत रूप से कराते थे। उन्होंने अपने जीवन में लगभग पांच हजार नागरिकों की अर्थी बना कर उनका अंतिम संस्कार करने का कार्य किया था। उनके द्वारा लडक़ी की शादियों को कराने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई जाती थी तथा शादी का सारा कार्य वह संभालते थे तथा उसके विदाई के बाद ही अपने घर पर आते थे। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए ही अलांयस क्लब होडल के तत्वाधान में होडल के अग्रवाल समाज, जैन समाज, ब्राहमण समाज,व्यापार मंड़ल,पंजाबी समाज, गडिऱया समाज सहित प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के द्वारा प्रत्येक साल उनकी पुण्यतिथी 22 जुलाई को रक्तदान शिविर, पौद्यारोपण, स्वास्थ्य जांच श्ाििवर, मोतियाबिन्द आखों के नि:शुल्क आप्रेशन के समाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है। जिसमें पलवल जिले व होडल उपमंड़ल के विभिन्न अधिकारी आ कर अपनी श्रृदांजलि अर्पित करते हैं। इस बार 22 जुलाई को होडल जैन धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सुबह 10 बजे मेट्रो अस्पताल फ रीदाबाद के हद्रय रोग विशेषज्ञ नीरज जैन, राम चौधरी, वरिष्ठ न्यूरो व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉक्टी हिमांशु अरोड़ा, हडडी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभव जैन, वरिष्ठ महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूचि वोहरा द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी व ब्लड़ शुगर, रेंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी(हडिडयों की सघनता की जांच) की जाएगी।

Check Also

सोनम वांगचूक को जबरदस्ती उठाने की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

एन टी ए की विफलता और केंद्र सरकार द्वारा उत्तरदायित्व का निर्वाह ना किए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *