स्वयंसेवक सम्मान समारोह का किया आयोजन

 

उपकार मंडल हसनपुर  द्वारा बृज 84 कोस परिक्रमा में एक महीने की सेवा दवाइयां,नाश्ता, विश्राम,   शीतल जल की प्याऊ का प्रोग्राम किया गया। जिसमें उपकार स्कूल के 20 बच्चों ने अपनी सेवाएं पूरे एक महीने निशुल्क दी l आज उन बच्चों को  रॉकी तंवर सरपंच  डराना एवं  राजकुमार गुप्ता पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत हसनपुर के द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया।  रॉकी तंवर ने बताया कि बच्चों को अनुशासन व समाज के प्रति सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । राजकुमार गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि तुम्हें और आगे बढ़ने के लिए समाज सेवा में जुड़े रहना अति आवश्यक है । इस अवसर पर  विक्रम सिंह यात्री संस्थापक उपकार मंडल हसनपुर,  जयवीर तंवर, संदीप कुमार, राजेंद्र कुमार अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *