श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने जारी किया विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 22 से 30 जुलाई तक होगी प्रक्रिया

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, बीवॉक, डीवॉक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दाखिला प्रक्रिया 22 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय अधिक से अधिक युवाओं को स्किल प्रोग्राम से जोड़ने के लिए लिया गया है। जो विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए, वह भी ओपन और फिजिकल कॉउंसलिंग के माध्यम से दाखिला ले पाएंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वह स्किल प्रोग्राम दाखिला लेकर रोजगार के साथ जुड़ें। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित शारदा भवन, लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर प्रक्रिया होगी। बुधवार को को बी.वॉक मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, आरएसी, सोलर टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इंटीरियर डिजाइन, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट आदि की तथा डी.वॉक और डिप्लोमा प्रोग्राम्स तथा बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए काउंसलिंग और ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बी.एससी एग्रीकल्चर, क्लिनिकल साइकोलॉजी, बीएससी योग व स्पिरिचुअल साइंस, बीएफए, बीपीए (म्यूजिक), बीसीए, बीबीए और बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट जैसे बैचलर प्रोग्राम्स के लिए दूसरी काउंसलिंग सुबह नौ बजे से साढ़े बजे तक तथा प्रथम ओपन काउंसलिंग दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित होगी। बैचलर प्रोग्राम्स की द्वितीय ओपन काउंसलिंग 28 जुलाई को होगी। इसके अतिरिक्त, लेटरल एंट्री बीवॉक, डीवॉक और डिप्लोमा के लिए प्रथम काउंसलिंग 27 जुलाई, द्वितीय काउंसलिंग 29 जुलाई सुबह नौ बजे से साढ़े 12 बजे और प्रथम ओपन काउंसलिंग उसी दिन दोपहर साढ़े 12 से डेढ़ बजे और द्वितीय ओपन काउंसलिंग 30 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *