पनीर फेक्ट्री पर छापा, बगैर प्रशासन की अनुमति के चलाई जा रही थी

पलवल जिले के हथीन उपमंडल के गांव भीमसीका में सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चलाई जा रही एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मार करके  पनीर के सैंपल भरवाए। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री बिना किसी सम्बंधित विभाग की अनुमति के चलाईं जा रही है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश वर्मा के साथ गांव भीमसीका में चल रही रोजेदार डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। यहाँ पर रोजेदार डेयरी पर पनीर बनाने का कार्य किया जा रहा था। जहाँ पर 6-7 कर्मचारी कार्य करते पाए गए। जिनके द्वारा मौका पर करीब 1200 किलोग्राम पनीर तैयार किया हुआ था, जिसका  सैम्पल लिया गया। पनीर संचालक द्वारा बिना अनुमति के बॉयलर भी लगाया हुआ था। पनीर संचालक द्वारा प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नही ली गई थी। छापेमारी के दौरान आजाद निवासी भीमसीका द्वारा बिना अनुमति के पनीर फैक्टरी चलानी जा रही थी।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी व प्रदूषण विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई है। उल्लेखनीय है कि मेवात में भारी मात्रा में नकली पनीर बनाने का धंधा काफी फल फूल रहा है।मेवात क्षेत्र में सस्ते दामों में पनीर का निर्माण करके उसको पलवल, होडल ,फरीदाबाद, दिल्ली में बेचने का कार्य किया जा रहा है । इस सस्ते नकली पनीर को नागरिकों के द्वारा असली पनीर समझ करके इसको खाया जा रहा है। जिससे नागरिकों में हार्ट अटैक के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं । मेवात क्षेत्र में इस नकली पनीर फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई होने से नकली पनीर बनाने वाले अन्य नागरिकों में हड़कंप मच गया है तथा अपने राजनीतिक आकाओं के द्वारा अधिकारियों पर आगे की कार्रवाई नहीं करने का दबाव डलवाया जा रहा है । देखना है कि प्रशासन मेवात क्षेत्र में नकली पनीर बनाने वाली अन्य फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में लाता है या फिर नागरिकों के जान से खिलवाड़ करने की इनको छूट प्रदान करता है?

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *