सीआईए पलवल पुलिस ने चांदहट में घर पर फायरिंग करने के आरोपी पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल पुलिस ने थाना चांदहट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चांदहट में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में नामजद आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला निवासी चांदहट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई  की रात को कंट्रोल रूम पलवल से थाना चांदहट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव चांदहट में लाले उर्फ अजित के घर पर विपिन उर्फ रसगुल्ला व उसके साथियों ने फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना चांदहट में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।सीआईए पलवल प्रभारी ने बताया कि मामले में सीआईए स्टाफ पलवल के एएसआई श्रीचन्द टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  21 जुलाई  को आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को अलावलपुर चौक, पलवल से काबू कर गिरफ्तार कर लिया।वारदात में प्रयोग की गई देशी पिस्टल तथा प्रयुक्त गाड़ी की बरामदगी और घटना स्थल की निशानदेही के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *