खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भुलवाना विद्यालय के विद्यार्थी छाए

 

खण्ड स्तर पर कल्चरल प्रतियोगिता का अयोजन पीएम श्री गल्र्स सीनीयर सैकेंडऱी विद्यालय होडल में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ0 सीमा गुप्ता, पार्वती , वीरसिंह , कमल, विजेन्दर व कविता सौरोत ने जज की की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भुलवाना स्कूल, भिडूकी. औरंगाबाद, गढ़ी पटटी व सौदहद स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।कार्यक्रम में भुलवाना के बच्चे ग्रुप डांस व सोलो डाँस में प्रथम स्थान पर रहे। रागीनी में भिडूकी का स्कूल प्रथम स्थान व भुलवाना दूसरे स्थान पर रहा। गढ़ी पटटी व सौंध स्कूल के बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तर पर आयोजित विजेता टीम के विद्यार्थी जिला स्तर पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें। जहां पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारने के लिए ब्लॉक स्तर पर इस प्रतियोगिता का होडल के श्री पीएम श्री गल्र्स सीनीयर सैकेंडऱी विद्यालय में इसका आयोजन किया गया था।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *