जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की बैठक में 17 में से 14 शिकायतों का किया गया मौके पर निपटारा

 जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 17 शिकायतें कैबिनेट मंत्री के समक्ष समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया तथा शेष बची तीन शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के समस्त निवासियों की जिला नगर योजनाकार पलवल से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने तथा सोसायटी वासियों द्वारा भुगतान करने उपरांत बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शन सिंह निवासी गांव ककराली की कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग व कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पलवल से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महेश कुमार निवासी पलवल की एनएचएआई और कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने तथा लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अन्य परिवादियों की शिकायतें भी सुनी।बैठक में पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल सहित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के सदस्यों ने भी कैबिनेट मंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं और उनके समाधान का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।उपायुक्त एवं जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का पलवल में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त एवं जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीएसपी नरेंद्र खटाना, अधीक्षक अभियंता डीएचबीवीएन रंजन राव सहित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के सदस्य, अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

Check Also

भुलवाना रेलवे फाटक पर रेलगाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त युवक ने तोड़ा दम , शिनाख्त की अपील

पलवल जिले के भुलवाना रेलवे फ ाटक के समीप रेलगाड़ी से गिर कर दुर्घटनाग्रस्त एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *