प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद  के आह्वान पर आज 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में पलवल में ताऊ देवीलाल पार्क से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर जिला उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर  भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय लीगल सेल चेयरमैन एडवोकेट मोहन श्याम आर्य  ,नकुल छज्जुनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष, भीम आर्मी हरियाणा की अध्यक्षता में सौंपा गया।इस अवसर पर  नेमचंद (जिला प्रभारी, भीम आर्मी पलवल), एडवोकेट गंगाराम मास्टर (जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी पलवल),  जितेन्द्र पंचाल (जिलाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), राजगुरु , पलवल  गौतम (जिलाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी पलवल),  राजकुमार ,  जीतराम,  भूषण,  खेमचंद,  विलियम,  सरजीत,  सुरेश,  महेश इंजीनियर सहित भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बहुजन समाज के साथी उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *