ढाबे पर रूकने वाली हरियाणा रोडवेज बसों पर रोक की मांग

हरियाणा रोडवेज की बसों को प्राइवेट ढाबों पर रोकने की सवारी ने मांग की है। फरीदाबाद हरियाणा रोडवेज जिला महाप्रबंधक को ओमप्रकाश अग्रवाल आगरा निवासी ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि वह दिनांक 19 जुलाई 2026 को आगरा ट्रांसपोर्ट नगर से बल्लभगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नंबर हर 39 एफ 4603 में बैठा था। यह बस आगरा से चलकर कोसीकला से आगे कोटवन के पास स्थित एक प्राइवेट ढाबे पर रूकी थी। जहां पर जब मैंने खाने-पीने का सामान लिया तो ढाबा मालिक ने मेरे से बाजार से कई गुना ज्यादा रेट वसूला ।मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर उसने मेरे साथ बदतमीजी की। जब इसकी शिकायत मैंने ड्राइवर से की तो उसने भी इस बारे में चुप्पी साध ली। ड्राइवर के द्वारा इस बस को रॉन्ग साइड इस ढाबे पर ले जाया गया था। जिसके कारण कभी भी कोई भी हादसा घटित हो सकता है । उन्होंने प्राइवेट ढाबों पर बसों को रोकने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *