भुलवाना रेलवे फाटक पर रेलगाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त युवक ने तोड़ा दम , शिनाख्त की अपील

पलवल जिले के भुलवाना रेलवे फ ाटक के समीप रेलगाड़ी से गिर कर दुर्घटनाग्रस्त एक युवक ने सरकारी अस्पताल होडल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस ने नागरिकों से शव की शिनाख्त करने की अपील की है। रेलवे पुलिस इंचार्ज चन्द्रपाल ने बताया कि आज सुबह होडल के समीप भुलवाना रेलवे फ ाटके के समीप किसी युवक के घायल पड़े होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने युवक को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल होडल में पहुंचाया, जहंा पर ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि युवक किसी रेलगाड़ी में बैठ कर आया था तथा उसके अचानक गिरने से रेल की चपेट में आ जाने से उसकी  ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र 30-35 साल व उसने काली टी शर्ट तथा नीला लोयर पहना हुआ है। उन्होंने नागरिकों से शव की शिनाख्त करने की अपील की है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *