कारगिल दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का किया आयोजन

राजकीय महाविधालय होडल में  “कारगिल विजय दिवस” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उददेश्य महाविधालय के विधार्थियों को कारगिल युद्ध में हमारे देश के सैनिकों की वीरता से अवगत कराना था। इस वाार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य सत्यप्रकाश  ने की। इस कार्यक्रम को इतिहास विभाग के द्वारा संचालित किया गया। प्राचार्य सत्यप्रकाश ने बताया इस कार्यक्रम का उददेश्य बीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। इस कारगिल युद्ध में भारत देश के 527 सैनिक शहीद हुये जिनमे से 75 वीर सपूत हरियाणा की भूमि से थे जो राज्य की वीरता एवं राष्ट्रसेवा की गारवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में विधार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण एवं देशभक्ति गीतों के द्वारा विधार्थियों ने सभागार को मनमोहित बना दिया।देशभक्ति गीत में बी०ए० तृतीय वर्ष के छात्र मोहित, देवा और सूरज ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बी०ए० द्वितीय वर्ष की छात्रा परिणीता, निशा, खुशी व कीर्ति ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के वीरेश चौधरी ने किया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *