युवा बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्म सम्मान कार्यशाला

माँ ओमवती ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, हसनपुर पलवल में “युवा बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मसम्मान” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. संगीता रानी बी० पी० एड० प्रिंसिपल व डॉ. नीलम चौहान बी० एड० प्रिंसिपल रहीं । इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, अच्छे स्वास्थ्य, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास तथा अपनी सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्हें हर कठिन परिस्थिति में बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों से सहायता लेनी चाहिए। कार्यशाला बहुत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा व उपप्रधानाचार्या  ममता सिंह समस्त अध्यापिकाओं के साथ उपस्थित रहीं।
One attachment  •  Scanned by Gmail

Check Also

ढाबे पर रूकने वाली हरियाणा रोडवेज बसों पर रोक की मांग

हरियाणा रोडवेज की बसों को प्राइवेट ढाबों पर रोकने की सवारी ने मांग की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *