होडल के सरकारी कॉलेज में लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला

होडल के सरकारी कॉलेज में  रविवार 26 जुलाई को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल बलीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में हर पात्र व्यक्ति की पहचान कर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मेलों में चिन्हित लाभपात्रों को एक स्थान पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।एसडीएम बलीना ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय मेले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। पात्र व्यक्ति इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने आर्थिक स्तर में सुधार कर सकते हैं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *