बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,खेल मंत्री गौरव गौतम ने पार्षदों को कराया मनमुटाव दूर

 

 लघु सचिवालय पलवल के सभागार में जिला परिषद की बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल गुर्जर व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जिला परिषद पार्षदों के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को दूर करा कर करोड़ों रूपयों के विकास कार्य के प्रस्ताव पास कराए। जिला परिषद की बैठक जिला परिषद चेयरमेन रेखा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में विधायक इजराइल, होडल के विधायक हरेन्द्र सिंह, पृथला के विधायक रघुवीर तेवतिया, जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र छिल्लर,जिला परिषद सीइओ जितेन्द्र कुमार पलवल जिले के सभी ब्लॉक समिति चेयरमेन  सहित जिला परिषद के 20 पार्षदों में से 16 पार्षद मौजूद थे। बैठक में कृष्णपाल गुर्जर व गौरव गौतम ने सभी जिला परिषद सदस्यों से आपसी मतभेदों को दूर करने की बात कहने पर जिला परिषद सदस्यों ने अपने मतभेदों को दूर करते हुए सभी पार्षदों के वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने की घोषणा करने के साथ ही ब्लॉकों में दी गई राशि को वापस ले कर सभी ब्लॉकों में समान रूप से वितरन किया गया। जिला परिषद चेयरमेन रेखा को उनके अधिकारों को उनको वापस प्रदान कर उनको कार्य करने का अधिकार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पलवल में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक में जिला परिषद चेयरमेन पलवल द्वारा जिला परिषद अधिकारियों पर उनको अधिकार प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया था। जिला परिषद चेयरमेन द्वारा उनके कार्यालय में बैठने तक की सुविधा प्रदान नहंीं करने तथा उनसे पूछे बगैर ही सरकार से विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि को वितरन करने का आरोप लगाया था। आज दोनों नेताओं के द्वारा जिला परिषद में पार्षदों व अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त कराने पर अब जिला परिषद के वार्डाे में रूके पड़े हुए कार्यों को होने की आस जाग गई है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *