पलवल में गुरू पूर्णिमा पर्व को ले कर हो रही तैयारियंा

 

पलवल जिले में अगामी 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मनाने को ले कर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। पलवल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन पंचवटी मंदिर पर किया जाएगा। मंदिर पर नागरिकों के द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ ही भंड़ारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों के द्वारा अपने अपने गुरूओं के मंदिरों व आश्रम पर जा कर गुरू पुजा करके भंड़ारों का आयेाजन किया जाएगा। होडल में मुख्य कार्यक्रम जैन धर्मशाला होडल में किया जाएगा। आचार्य पं कुलभूषण शास्त्री के शिष्यों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ करके 29 जुलाई को शिष्यों के द्वारा आचार्य पं कुलभूषण की गुरू पूजा करके भंड़ारे का आयोजन किया जाएगा। पलवल निवासी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि जाव स्थित जानकी वल्लभ मंदिर पर भी सीताराम दास महाराज के शिष्यों के द्वारा विशाल भंड़ारे का आयोजन किया जाएगा। होडल के श्री बालाजी मंदिर पुजारी राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर पर दो दिनों के लिए पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको ले कर एक कलश यात्रा निकाली गई है तथा 29 जुलाई को श्री बालाजी मंदिर होडल पर भंड़ारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *