शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करें अधिकारी : उत्सव आनंद

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को समाधान की पूरी जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है।शिविर के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने  परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, जलभराव, जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करें तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।समाधान शिविर में डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीएसपी नरेंद्र खटाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *