मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन पर खिलाडिय़ों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन के पावन माह में वृंदावन धाम दर्शन के दौरान डबचिक (होडल) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम बलीना, तहसीलदार अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, 30 अगस्त तक कराएं शामिल : उपायुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी पात्र नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *