अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों के मुख्य 2 सोर्स आरोपी धरे

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में  पलवल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीआईए स्टाफ पलवल एवं होडल पुलिस टीमों ने अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों के मुख्य 2 सोर्स आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
 सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि  22 अप्रैल को सीआईए टीम ने  सुंदर पुत्र बनवारी, निवासी गाँव मिल्क गत्रीकी, थाना चाँदहट, जिला पलवल  को एक अवैध देशी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया।  विवेचना में आए साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 3 अगस्त को पुलिस ने मामले में शामिल सोर्स आरोपी मुकुल उर्फ गोलू निवासी गाँव बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी  अमित कुमार ने बताया कि  20जुलाई को उनकी सीआईए टीम थाना होडल क्षेत्र में अपराध की रोकथाम व गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खिरबी से बांसवा जाने वाले मोड़ के पास नाकाबंदी कर रवि निवासी गांव बांसवा, थाना हसनपुर, जिला पलवल को एक अवैध देशी कट्टा सहित काबू किया।  विवेचना में आए साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 3 अगस्त को पुलिस ने मामले में शामिल सोर्स आरोपी गोपाल निवासी लालपुर, थाना कोशी कला, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, 30 अगस्त तक कराएं शामिल : उपायुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी पात्र नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *