हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश भर में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में जिला गुरुग्राम के पटौदी में आयोजित होगा। इसी कड़ी में शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जिला पलवल के उपमंडल हथीन के गांव बहीन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता व कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पौधारोपण करेंगे।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष पलवल विपिन बैंसला, जिला परिषद चेयरमैन रेखा, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चेयरमैन, खंड समितियों के चेयरमैन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे वन महोत्सव अभियान से जुडक़र अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
BB News 24 www.bbnews24.live