जिला स्तरीय खेलों में विद्या आनंद पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 विद्या आनंद पब्लिक स्कूल, करमन (होडल) के विद्यार्थियों ने एस.जी.एफ.आई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स और वॉलीबॉल दोनों प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।100, 200 मीटर दौड़ में परदीप ने प्रथम, रचित ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।अंडर-19 4×100 मीटर रिले में परदीप, रचित, रूपेश और निशांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।अंडर-17 वर्ग – निशांत ने 100, 200 मीटर दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। करण ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग – नैतिक ने 200, 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले में नैतिक, यश, नितेश और प्रिंस की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 में प्रथम स्थान, अंडर-17 में प्रथम स्थान तथा अंडर-19 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राओं ने भी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।भारती ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनाक्षी ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा आराध्या ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डी॰ सी॰ चौधरी, प्रधानाचार्या अलका शर्मा और उप-प्रधानाचार्य गुलशन कुमार ने हेड कोच धर्मपाल एवं अन्य कोच प्रमोद, परमवीर, सुनील और खिलाड़ियों की प्रंशसा करते हुए, उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कराया समाधान

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *