पलवल में अटैक से सुरक्षा, बचाव व राहत कार्यों की सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन

जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुधवार को पलवल स्थित डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में कॉलेज पर अटैक होने से संबंधित स्थिति का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के माध्यम से  सफल परीक्षण किया गया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों, समन्वय क्षमता तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण करना था।सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के दौरान बिल्डिंग पर अटैक जैसी काल्पनिक आपात स्थिति का यथार्थपरक प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के तहत अटैक होने की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, घायलों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन एवं राहत कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न आपातकालीन सेवाओं को निर्धारित समय में सक्रिय कर उनकी कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर आपात स्थिति की सूचना दी गई, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और राहत कार्यों का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान सायरन प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इमरजेंसी एक्शन प्लान, इमरजेंसी रिस्पांस प्लान, संचार व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, फायर एवं रेस्क्यू सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का व्यापक परीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को अभ्यास के दौरान सामने आए अनुभवों के आधार पर अपनी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा मित्रों, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत युवा वालंटियर्स तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी विभागों ने निर्धारित मानकों के अनुसार संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर आपसी समन्वय का परिचय दिया।

Check Also

भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कराया समाधान

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *