पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व इंचार्ज विशेष युनिटों को अवैध तथा गैर कानूनी अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये थे। जिनके तहत जिला पुलिस द्वारा जुलाई मे चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत अवैध कारोबारों मे संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त, सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने बारे आरोपी, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार किया गया है। पलवल पुलिस ने जुलाई में विभिन्न संगीन मामलों में फरार चल रहे 8 इनामी बदमाशो को दबोचा। इनमें 5 हजार के पांच तथा 2 हजार के 3 इनामी आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा 05 PO तथा 26 बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की है। वहीं ड्रग्स की तस्करी करने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 13 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए की कीमत की स्मैक-265.5 ग्राम, हेरोइन 290.56 ग्राम, गांजा 3.675 किलोग्राम, सुल्फा 216 ग्राम, MDMA 12 ग्राम, डोडा चूना पोस्ट 3.450 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए 34 अवैध हथियार धारक आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा इनके विरुद्ध 22 मामले दर्ज किये गये। जिनके कब्जे से 04 पिस्टल, 15 अवैध देसी कट्टा, 01 राइफल्स पोना , 19 कारतूस बरामद किए गए।पलवल पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियो के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 43 मामले दर्ज किये गये और इन आरोेपियों के कब्जे से लाखों रुपए की कीमत की 868 बोतल देशी शराब, 967 बोतल अंग्रेजी शराब, 98 बोतल बियर को बरामद किया गया।सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वाले 22 आरोपी गिरफ्तार किए जाकर उनके खिलाफ 08 मामले दर्ज किया गया जिस के कब्जे से 48040 रुपये की नगदी बरामद की गई।पलवल पुलिस द्वारा चोरी एवं ग्रहभेदन के 11 मामलों को ट्रेस करते हुए उनमे 16 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1971000 हजार रुपये से अधिक की नगदी व वस्तु/आभूषण बरामद की गई । पलवल पुलिस द्वारा लूट के 01 मामलों को ट्रेस करते हुए उनमे 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों से लूट की नगदी बरामद की पलवल पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर शिकंजा करते हुए कर 04 मामले को सुलझाते हुए 05 को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से 04 मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों सीआईए स्टाफ, नारकोटिक्स सेल तथा पी.ओ. स्टाफ को विशेष निर्देश दिए है कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी जिला पलवल में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नही किया जायेगा और इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला पुलिस पलवल की आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, विशेष यूनिट, पुलिस कण्ट्रोल रूम या डायल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी
अपराधियों के लिए जिला पलवल में कोई स्थान नहीं अपराधी-नीतीश अग्रवाल

BB News 24 www.bbnews24.live