महाराजा अग्रसेन भवन में 120 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
BB News 24
August 4, 2026

महाराजा अग्रसेन भवन, आलापुर में जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के हरीश गोयल एवं इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में 120 पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, बरगद तथा अन्य छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रधान अनिल मोहन मंगला ने जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के हरीश गोयल, सरस्वती शिक्षा संस्था के प्रधान अतुल मंगला तथा इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान सीमा गर्ग को अंगवस्त्र (पटका), स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सचिव स्वतंत्र गोयल ने किया।इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान सीमा गर्ग, सचिव सरिता मित्तल, मनीषा अतुल मंगला, मनीषा मंगला, वीना मित्तल, लक्ष्मी गोयल, रेनू गोयल, संजय मंगला एवं भारत तायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।
Post Views: 126